Posts

महिला सशक्तीकरण विशेषांक,प्रीति श्रीवास्तव ,जौनपुर

Image
महिला सशक्तीकरण विशेषांक,प्रीति श्रीवास्तव ,जौनपुर *👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-179*     *मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी* (दिनाँक- 25 दिसम्बर 2019) *नाम-प्रीति श्रीवास्तव* पद- सहायक अध्यापक विद्यालय-पू. मा. विद्यालय रन्नो, बक्शा, जौनपुर  *सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-* 👉 *सियाह रात नहीं नहीं लेती नाम ढलने का*  *यही तो वक्त है सूरज तेरे तेरे निकलने का*  प्रीति श्रीवास्तव (स.अ.)  प्रथम नियुक्ति -14.12.02 प्रा वि लालानगर, औराई  जनपद भदोही  वर्तमान नियुक्ति - 19.09.13 पू. मा. विद्यालय रन्नो  बक्शा, जौनपुर  मुझे शुरू से ही अध्ययन-अध्यापन पसंद था सौभाग्य से मेरी इच्छा फलीभूत हुई 2002 में भदोही जनपद मे प्रा. वि. लालानगर में स.अ. पद पर नियुक्ति के साथ जहां पर पहले ही दिन से मैंने बच्चों में बदलाव के संभावित उपायों पर काम करना प्रारंभ कर दिया| कक्षा-कक्ष की गतिविधियों में नवीन उपायों पर प्रयोग करते हुए योग करने, कठपुतली के माध्यम से कविता ...

CHRISTMAS

Image
CHRISTMAS    Christmas christmas come along the winters... And it blossoms once in a year..... We wait for Santa, We wait for Gifts.... We wait to make a chubby little snowman (×2) It's christmas night and the moon is bright!! In a dark room with no flash light!! Then to the cold night, Santa springs... To place  the presents that he brings!!! Christmas Christmas come along the winters... And it blossoms once in a year.... We wait for Santa, We wait for Gifts... We wait to make a chubby little Snowman (×2) Written by Aasiya Farooqui, Principal, Pdimary School Asti, City Area-Fatehpur, District-Fatehpur.

खुशियों का बड़ा दिन

Image
खुशियों का बड़ा दिन तर्ज - जिंगल बेल जिंगल बेल  सेंटा क्लाज सेंटा क्लॉज आया सेंटा क्लॉज हर बच्चे को खुशियाँ देता उसका यही मिजाज़ दिसंबर की 25 को आया वो बड़ा दिन माँ मरियम के पुत्र यीशु का मनाया जन्मदिन अज्ञानता और मानव के दुख का नित्य किया था ह्रास परमेश्वर के दूत ने दुख को कम करने का किया प्रयास। सेंटा क्लॉज सेंटा क्लॉज आया सेंटा क्लॉज हर बच्चे को खुशियाँ देता उसका यही मिजाज़ सादा जीवन जीकर ईसा ने जलाया ज्ञान का चिराग बढ़ती ख्याति ईसा की किया यहूदियों को निराश चढ़ा खुद सूली पर दिया दुनिया को प्रकाश कठिनाई का करो सामना न करो सन्मार्ग का त्याग सेंटा क्लॉज सेंटा क्लॉज आया सेंटा क्लॉज हर बच्चे को खुशियाँ देता उसका यही मिजाज़ सामाजिक सदभाव बढ़ाकर अमन का करो विकास मानव का मानवता से न उठ जाए विश्वास पवित्रता का संदेश मिले हो भेद - भाव का नाश क्रिसमस का दिन लाए विश्व में उत्साह और उल्लास सेंटा क्लॉज सेंटा क्लॉज आया सेंटा क्लॉज हर बच्चे को खुशियाँ देता उसका यही मिज़ाज रचयिता अर्चना अरोड़ा, प्रधानाध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय बरेठर खुर्द, विकास खण्ड-खजुह...

अटल

Image
अटल काल के कपाल पर, जो लिखता, मिटाता था। मौत से लड़ने का, हुनर उसे आता था। बातें उसकी अंदाज निराला, सबके मन को भाता था भारत रत्न, सिरमौर वह, अटल नाम कहलाता था। पंचतत्त्व से बना शरीर ये, पंचतत्त्व मे मिल जाएगा। अटल सत्य है, अटल बात, अटल नाम रह जाएगा। दृढ़ - विचार और दृढ़ - शक्ति का, पाठ पढ़ा जब जाएगा। मन - मस्तिष्क के अंतरिक्ष में, बस याद अटल ही आएगा। राजनीति को काव्य - धारा में, वह बहा ले जाता था। अंतर्मन से, चितवन - चित, सबको चित कर जाता था। शून्य से उठाकर राजनीति को, जो शिखर तक लाता था। भारत - रत्न, सिरमौर वह, अटल नाम कहलाता था। अटल नाम कहलाता था... रचयिता डॉ0 ललित कुमार, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय खिजरपुर जोशीया,  विकास खण्ड-लोधा,  जनपद-अलीगढ़।

नाम अटल कहलाता था

Image
नाम अटल कहलाता था देवतुल्य वह व्यक्ति हमेशा; भारत के गुण गाता था। अटल वचन था अटल शख्सियत; नाम अटल कहलाता था।। पिता एक अध्यापक थे पर; कवि हृदय भी पाया था। साहित्यिक गुण भी तो शायद; सुनो वहीं से आया था। पढ़ना और पढ़ाना ही बस; उनके मन को भाता था। अटल वचन था, अटल शख्सियत; नाम अटल कहलाता था।। प्रखर बुद्धि, ओजस्वी वक्ता; शिक्षा-दीक्षा खूब हुई। आजीवन अविवाहित थे वो; देशभक्ति महबूब हुई।। मातृभूमि पर मर मिटना था; उससे ही बस नाता था। अटल वचन था अटल शख्सियत; नाम अटल कहलाता था।। मुखिया बने देश के जब-जब; मातृभूमि का हित साधा। सिंह गर्जना करते थे जब; मिट जाती थी सब बाधा।। किया यहाँ परमाणु परीक्षण; जग उनसे थर्राता था। अटल वचन था, अटल शख्सियत; नाम अटल कहलाता था।। चार दशक ओजस्वी वाणी; इस संसद में गूँजी थी। सरल हृदय मन में सच्चाई; बस ये उनकी पूँजी थी।। बच्चों जैसा मन था उनका; केवल सत्य सुहाता था। अटल वचन था, अटल शख्सियत; नाम अटल कहलाता था।। चले गये वो हमें छोड़कर; मार्ग सत्य का दिखलाकर। स्वाभिमान से जिएँ किस तरह, सबक अनोखा सिखलाकर।। जी भरकर वे जिये उम...

O! Senta Claus

Image
O! Senta Claus Senta Claus, O Senta Claus... My dear old Senta Claus.... flowers blooming in the air, Blossoming buds looks very fair, Birds are chirping in their nest, Everyone in mood of fest, Waiting still here we all, Snow is ready to fall, On green ground spreading vast, Jingle bells are ringing fast, Twinkling stars in the night, With white moon shining bright, Gifts, balloons, candles and lights Sweets, cakes delicious delight, Christmas trees with glorious sight, Wishes & Prayers for that Might, Land is full with pearls of dew, Moments are left very few, Earth is ready to welcome, Senta Claus please do come, Composed by: Supriya Singh, Incharge Head Teacher, Primary School Baniyamau 1st, Block-Machhrehta, District-Sitapur.

मानवता भरा क्रिसमस

Image
मानवता भरा क्रिसमस क्रिसमस आया! क्रिसमस आया! देखो! कितनी खुशियाँ लाया। जन्मदिन प्रभु ईसा मसीह का, ईसाई पर्व श्रद्धा- भक्ति का। गाये जा रहे हैं चर्च में कैरल, जन्मोत्सव के जलते कैंडल। तारे- सितारे, कार्ड, लड़ियों से घर- घर में क्रिसमस ट्री सजे, उन पर टाॅफी, चॉकलेट, कैंडी बँधें। और इच्छा, अरमानों के मोजे भरे। संत निकोलस की यह प्रथा,  देखो खुशियाँ बाँट रहा संता।  रेंडियर   पर  हो  के   सवार, ठंडी बर्फिली हवाओं के पार। संता    लाये   ढेरों   उपहार, हर ओर जिंगल बेल्स की गूंजार। कोई  भी  हो  जाति  या  धर्म, पर उच्च हो मानवता कर्म। सब  मिलकर  करें  प्रयास,  कोई  न हो दु:खी -उदास , मैरी क्रिसमस बन जाए खास। क्रिसमस आया! क्रिसमस आया! देखो! कितनी खुशियाँ लाया।। रचयिता प्रियंशा मौर्य, सहायक अध्यापक, कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय चिलार, विकास क्षेत्र-देवकली, जनपद-गाजीपुर।