पंडित मदन मोहन मालवीय
पंडित मदन मोहन मालवीय 25 दिसम्बर 1861, जन्मे प्रयागराज। महामना मदन मोहन मालवीय भारत के सरताज।। B.H.U के रहे प्रणेता, वकील और पत्रकार। दृढ निश्चयी और मृदुभाषी, राष्ट्र सेवा को तैयार।। इस युग के आदर्श पुरुष, भारत रत्न महान। आत्म त्याग में अद्वितीय थे, भारत माँ की शान।। सत्य, ब्रह्मचर्य, व्यायाम, देशभक्ति में ऊँचा स्थान। महामना कहलाये मालवीय, कर्मठता पहचान। आज आपके जन्म दिवस पर देते सभी बधाई। दिगदिगन्त सब प्रमुदित है और कली कली मुस्काई। रचयिता राजकुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार, विकास खण्ड-मऊ, जनपद-चित्रकूट।