Posts

Showing posts with the label बी0 डी0 सिंह

हे! अन्नदाता तुमको नमस्कार

Image
हे! अन्नदाता तुमको नमस्कार सोने चाँदी से नहीं किन्तु तुमने मिट्टी से किया प्यार। खून पसीना बहा बहाकर, हरित क्रांति की लाते बहार। हे अन्नदाता-----------------। आज के दिन ही जन्मा था भारत में इक मानव महान। सातवें प्रधानमंत्री देश के चौ0 चरण सिंह था जिनका नाम। हे! अन्नदाता-------------------। कृषि कार्यों से जुड़ा हुआ था उनका निज का पूरा परिवार। इसीलिए वे कृषक वर्ग से, करते थे वे जी भर प्यार।। हे! अन्नदाता---------+-------।। अपने शासनकाल में उन्होंने कृषक वर्ग पर दिया था ध्यान। हरित क्रांति लाने की खातिर, उन्हें समर्पित यह दिन आज।। हे! अन्नदाता-------------------। चिलचिलाती धूप हो क्वार माह की या हो ओलों की बौछार। सर्दी सहते पौष मास की, शस्य श्यामला करते तैयार।। हे! अन्नदाता----------------।। श्वेत क्रांति और हरित क्रांति के तुम सब हो मूल आधार। रोशन करके नाम देश का, हरित क्रांति की लाते बहार।। हे! अन्नदाता---------------।। २३दिसम्बर का पुनीत पर्व यह खुशियों से हम मनाते   आज। किसान दिवस के रूप में इनको नमन  कर रहे हम  सब आज।। ...