महिला सशक्तिकरण ,नाज़िया तबस्सुम ,मुरादाबाद
महिला सशक्तिकरण ,नाज़िया तबस्सुम ,मुरादाबाद * 👩👩👧👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-180 * * मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी * (दिनाँक- 26 दिसम्बर 2019) नाम-नाज़िया तबस्सुम पद- प्रधानाध्यापक विद्यालय- प्रा वि भोजपुर धर्मपुर ब्लाक भगतपुर टांडा जनपद मुरादाबाद * सफलता एवं संघर्ष की कहानी :- * 👉 मंज़िल से आगे बढ़कर मंज़िल तलाश कर ।। मिल जाए तुझ को दरिया तो समुन्दर तलाश कर ।। मिशन शिक्षण संवाद टीम को मेरा प्यार भरा आदाब ।। मेरी प्रथम नियुक्ति 30 जनवरी 2009 को ब्लॉक डिलारी जनपद मुरादाबाद में प्रा .वि. मानपुर साबित में हुई थी मै जब वहां पहुंची तो पाया की वहां की हालत तो बहुत ही ज़्यादा ख़राब है । वहां न बच्चों के बैठने के लिए टाट पट्टी थी और न ही टीचर्स के लिए फर्नीचर, मिड डे मील की बात करू तो उफ़्फ़् सिर्फ उबले हुए चावल, कुछ भी तो नही था,विद्यालय की हालत इतनी ज़्यादा ख़राब थी कि उसके 2 कक्षा कक्षों में जानवर बंधा करते थे। नामांकन बहुत ज़्यादा और बच्चे न की बराबर । फिर शुरू हुई एक नयी मुहीम 💐 सबसे पहले तो मैं बच्चों के लिए टाट पट्टी लेकर आई...