Posts

Showing posts with the label बिहार

हिन्द से हिन्दी

Image
हिन्द से हिन्दी लब खोलूँ तो आवाज बन जाऊँ हर अक्षर की मुस्कान बन जाऊँ अपनी ही माटी से शब्द बनाकर हिन्द देश की पहचान बन जाऊँ, मेरी भाषा हिन्दी बचपन हिन्दी है प्यार मेरा हिन्दी जवानी हिन्दी है जन्म हिन्दी से मृत्यु भी हिन्दी से हमारी संस्कृति की रीति हिन्दी है, आधार भाषा की विटप चेतन से ध्वनि की भाषा में व्योम-कण से भिन्न शब्दों की वाक्य भिन्न-भिन्न एकता की पहचान होती हिन्द से।                                 रचयिता चैतन्य कुमार, सहायक शिक्षक, मध्य विद्यालय तीरा, ग्राम+पत्रालय:- तीरा खारदह, प्रखण्ड:- सिकटी, भाया:- कुर्साकाँटा, जिला:- अररिया, राज्य:- बिहार।

बाल-सितारा

Image
बाल-सितारा तुझमें ही देखूँ ईश्वर का रूप ज्ञान का धारा तुसमें बहता है, आकार इस जग के स्वरुप से शून्य का ईश्वर तुझमें बसता है! तुझमें विज्ञान छलक-छलक कला निखर-निखर उभरता है, चंद उत्कृष्टता का वैभव पाकर बाल-सितारा बन निखरता है! पौष्टिकता का व्यंजन स्वाद आर्थिक सहायता भी पाता है, पोशाक की हरियाली पाकर ज्ञान का भण्डार भी बढ़ाता है! खेल-व्यायाम से स्वस्थ रहना शारीरिक लाभ यहाँ पाता है, सांस्कृतिक मंच विकसित कर जीवन संस्कृतिमय बनाता है!!                           रचयिता चैतन्य कुमार, सहायक शिक्षक, मध्य विद्यालय तीरा, ग्राम+पत्रालय:- तीरा खारदह, प्रखण्ड:- सिकटी, भाया:- कुर्साकाँटा, जिला:- अररिया, राज्य:- बिहार।

नव-वर्ष और योजना

Image
नव-वर्ष और योजना लो बीत गया जी बीत गया कल पुराना वर्ष बीत गया, स्वागत है जी नव-वर्ष का बीते वर्ष यादें भी छोड़ गया। झूमेंगे खूब खुशियाँ मनाएँगे मिठाई खाएँगे और खिलाएँगे, यह नव-वर्ष का माहौल है जी नाचेंगे-गाएँगे, बाजा-बजाएँगे। शुरुआत प्रार्थना से करना है तन-मन को शांत भी रखना है, बीते वर्ष से हमें सीख लेकर नव-वर्ष में योजना बनाना है। पढ़ाई-लिखाई जी जारी रहेगा परीक्षा की भी तैयारी रहेगा, अनुशासन का पूरा पालन हो संपूर्ण वर्ष यह ध्यान रहेगा। माता-पिता का खूब सेवा करेंगे शिक्षक का मान-सम्मान करेंगे, सत्य-पथ पर प्रेम-भाव से ही यह योजना इस वर्ष अपनाएँगे।।             रचयिता चैतन्य कुमार, सहायक शिक्षक, मध्य विद्यालय तीरा, ग्राम+पत्रालय:- तीरा खारदह, प्रखण्ड:- सिकटी, भाया:- कुर्साकाँटा, जिला:- अररिया, राज्य:- बिहार।