Posts

नये साल में

Image
नये साल में होली  गयी, दीवाली  गयी,                              त्योहारों की बहार गयी, सभी त्यौहारों का फिर से हैं इंतजार,       ।। नये साल में ।। ये करना है, वो करना है, मन का मन में नहीं रखना है, मुट्ठी में भर लू पूरा संसार,       ।। नये साल में ।। कोई असहाय भूखा न सोये, कोई बच्चा  माँ  को  न रोये, कोई निर्दोष न खाए आतंक की मार,      ।। नये साल में ।। भारत का मान बढ़ाएँगे, बुराइयों को दूर भगाएँगे सब तरफ होगा प्यार ही प्यार,     ।। नये साल में ।। हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई, आपस में है भाई-भाई, ये कहावत करेंगे साकार,       ।। नये साल में ।। रचयिता हेमलता गुप्ता, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय मुकंदपुर, विकास खण्ड-लोधा,  जनपद-अलीगढ़।

जीवन हो उत्कर्ष

Image
जीवन हो उत्कर्ष बीत गया वर्ष उन्नीस, और य‍ह निकला निष्कर्ष मधुर वचन से होत सब, और बिगारै बोल कर्कश। हो जाए समरसता सब में, करें विचार विमर्श। क्षम्य हों त्रुटियाँ सभी, जो हो गयी बीते वर्ष। नव संचार हो जाये तन में, और जीवन हो उत्कर्ष। दूर हो अमंगल सबके, और मंगलमय हो 2020 नूतन वर्ष। रचयिता डॉ0 ललित कुमार, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय खिजरपुर जोशीया,  विकास खण्ड-लोधा,  जनपद-अलीगढ़।

मंगलकारी हो नव वर्ष

Image
मंगलकारी हो नव वर्ष फिर से मिलने न आते हो ऐ वर्ष बीत कर जाते हो ऐसे बीत कर जाओगे तुम तो अतीत बन जाओगे एक वर्ष कम हुआ जीवन का कटा वृक्ष जीवन उपवन का तुमने जीवन को गति दी अनुभव की थोड़ी मति दी कुछ पन्ने तुमने जोड़े हैं जीवन के पथ मोड़े हैं कुछ जन रुष्ट हुए होंगे कुछ मन मलिन हुए होंगे कुछ की आशाएँ टूटी होंगी कुछ आत्माएँ रूठी होंगीं सबसे करबद्ध निवेदन है एक छोटा सा आवेदन है मुझे क्षमा का दान करो अब आगे मत संधान करो स्वागत है अब नया वर्ष है नयी उमंगें नया हर्ष है नये राग संग नयी है आशा लिखनी है नूतन परिभाषा सब जन अब हर्षित होंगे नव पलवल विकसित होंगे नव पुष्पन संग नव पराग हो नयी तरंगें नया राग हो भावनाओं के सुमन समर्पित इन्हें करो स्वीकार सहर्ष मंगलकारी हो नव वर्ष मंगलकारी हो नव वर्ष रचयिता सूर्य प्रकाश सिंह, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय डेण्डासई, विकास खण्ड-धाता,  जनपद-फतेहपुर।

नव वर्ष की भोर सुहानी

Image
नव वर्ष की भोर सुहानी नव वर्ष की भोर सुहानी पिछले वर्ष की बातें पुरानी शीत पवन का सर-सर बहना पक्षियों का नील गगन में उड़ना जैसे कह रहे हों हमसे जो हुआ अब छोड़ो उसको मन में विश्वास जगाकर नये जोश, उमंग को भर लो कुछ करने की मन में ठानो बनो नये स्वप्न के ताने-बाने करो पूरे अधूरे वादों को आज हम करें स्वयं से वादे बनाएँ स्वयं के नेक इरादे कर दे दूर समाज की कुरीतियाँ बनाएँ कुछ प्रबल नीतियाँ इस वर्ष बची रहें हर प्रियंका बजा न सके कोई अत्याचारी डंका देश प्रेम की जड़ें हो मज़बूत बँधा रहे एकता का सूत्र। रचयिता इला सिंह, सहायक अध्यापिका, कम्पोजिट विद्यालय पनेरुआ, विकास खण्ड-अमौली,  जनपद-फ़तेहपुर।

नव-वर्ष और योजना

Image
नव-वर्ष और योजना लो बीत गया जी बीत गया कल पुराना वर्ष बीत गया, स्वागत है जी नव-वर्ष का बीते वर्ष यादें भी छोड़ गया। झूमेंगे खूब खुशियाँ मनाएँगे मिठाई खाएँगे और खिलाएँगे, यह नव-वर्ष का माहौल है जी नाचेंगे-गाएँगे, बाजा-बजाएँगे। शुरुआत प्रार्थना से करना है तन-मन को शांत भी रखना है, बीते वर्ष से हमें सीख लेकर नव-वर्ष में योजना बनाना है। पढ़ाई-लिखाई जी जारी रहेगा परीक्षा की भी तैयारी रहेगा, अनुशासन का पूरा पालन हो संपूर्ण वर्ष यह ध्यान रहेगा। माता-पिता का खूब सेवा करेंगे शिक्षक का मान-सम्मान करेंगे, सत्य-पथ पर प्रेम-भाव से ही यह योजना इस वर्ष अपनाएँगे।।             रचयिता चैतन्य कुमार, सहायक शिक्षक, मध्य विद्यालय तीरा, ग्राम+पत्रालय:- तीरा खारदह, प्रखण्ड:- सिकटी, भाया:- कुर्साकाँटा, जिला:- अररिया, राज्य:- बिहार।

मिशन शिक्षण संवाद : मिशन शिक्षण संवाद क्या?

Image
मिशन शिक्षण संवाद : मिशन शिक्षण संवाद क्या? मिशन शिक्षण संवाद हम सब शिक्षकों को आपस में एक साथ जोड़ कर एक दूसरे के आपसी सहयोग से सकारात्मक सोच की शक्ति से बेसिक शिक्षा को नई पहचान दिलाने का प्रयास करना है। मिशन शिक्षण संवाद का उद्देश्य क्या है? शिक्षा एवं शिक्षक के हित और सम्मान की रक्षा आपसी सहयोग से करना। जिसका एक सूत्रीय उद्देश्य है--- “ शिक्षा का उत्थान और शिक्षक का   सम्मान „ मिशन  शिक्षण संवाद के कार्य क्या है? मिशन शिक्षण संवाद के चार प्रमुख कार्य है। 1- परिवेश:-   हम सब का यथा सम्भव प्रयास होगा कि विद्यालय के परिवेश को आकर्षक और सकारात्मक ऊर्जा का केन्द्र बनाने के लिए आपसी सहयोग और जनसहयोग से सदैव प्रयासरत रहेंगे। 2- पढ़ाई:-   विद्यालय और शिक्षक की पहचान पढ़ाई को किसी भी परिस्थिति में प्रथम कार्य समझते हुए गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। क्योंकि शिक्षण ही शिक्षक का अस्तित्व होता है। इसलिए शिक्षा के उत्थान के लिए हम सब अपने प्रयास एक दूसरे से अवश्य साझा करेंगे। 3- प्रचार:-  हम सब मिलकर एक- दूसरे के सहयोग से विद्यालय की गतिव...

आत्ममंथन : टीचर में कुछ अवगुण~आओ मिल कर दूर करें

Image
1). प्रातःकालीन सभा के लिए,लंच ऑफ करने के लिए घण्टी समय पर लगवानी है,इसका ध्यान कुछ अध्यापक बिलकुल नहीं रखते । उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि घण्टी समय पर लगी या नहीं । उन्हें ये लगता है कि ये सिर्फ हेड को ध्यान रखना है या उन 1-2 अध्यापक का काम है जो लगभग स्कूल की सभी व्यवस्थाओं को हर समय दुरुस्त करने का काम करते हैं । 2). कुछ अध्यापक ऐसे होते हैं,जिन्हें ये तो पता है कि मुझे 2:30 बजे से पहले हाजिरी रजिस्टर/बायोमेट्रिक के पास आकर बैठ जाना है । 1 मिनट भी फ़ालतू समय स्कूल को नहीं देना । लेकिन दूसरी तरफ यही अध्यापक तब भी बड़े आराम से बैठे गप्पे मार रहे होते हैं जबकि लंच ब्रेक ऑफ होने की घण्टी बज चुकी होती है । वो इतना जहमत नहीं उठाते कि अब सभी बच्चों को कक्षा में बैठा दें । ये काम भी 1-2 अध्यापकों या स्कूल मुखिया को ही करना पड़ता है । 3). कुछ अध्यापक प्रातःकालीन सभा में झुण्ड में एक तरफ अपने हाथ बांधे इस तरह खड़े हो जाएंगे जैसे कि वो प्रातःकालीन सभा में मेहमान हैं । अपनी कक्षा के बच्चों की लाइन लगवाना,प्रातःकालीन सभा में कुछ ज्ञानवर्धक बोलना या बच्चों को कुछ आदतें सिखाना,ऐसा ख्याल इनके मन म...